ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कोरोना वायरस: मुंबई महापौर ने नर्स की वेशभूषा में किया अस्पतालों का दौरा, जानें क्या है कारण…

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामलों की तादाद 28 हजार के करीब पहुंच गई है। देश में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। लोगों की जान बचाने के लिए इस समय डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों समेत जरूरी सामानों की आपूर्ति से जुड़े लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर काम कर रहे हैं। इन कामों में लगे लोगों को लोग अलग-अलग तरीकों से सम्मान दे रहे हैं।
ऐसे में मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर सोमवार को एक अलग अंदाज में नजर आईं। मेयर किशोरी पेडनेकर ने नर्सों के पेशे को सम्मान देने के लिए उनके जैसे ही कपड़े पहने। पेडनेकर ने इसी वेशभूषा में बीएमसी के दो अस्पतालों का दौरा भी किया।

महापौर ने इसलिए पहने नर्स के कपड़े
महापौर ने बताया कि वह हॉस्पिटल स्टाफ को यह बताना चाहती हैं कि वह भी एक फ्रंटालाइन वर्कर हैं और वह उनके योगदान की सराहना करना चाहती हैं। हाल ही में मुंबई में 53 पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मेयर किशोरी पेडनेकर आईसोलेशन के लिए चली गई थीं। उधर बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई के 348 नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन कैंसल करने के निर्देश दिए हैं।