ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

पाकिस्तान ने की प्रियंका को गुडविल एम्बेस्डर पद से हटाने की मांग, अभिनेत्री के सपोर्ट में आया बॉलीवुड…

मुंबई, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शांति के गुडविल एम्बेसडर का दर्जा वापस लेने की मांग की है। पाक की मनावाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि प्रियंका परमाणु युद्ध का खुले आम समर्थन कर रही हैं। ऐसे में उन्हें यूनिसेफ से मिले दर्जे की विश्वसनीयता खोखली हो रही है।

हालांकि, बॉलीवुड इस मामले पर प्रियंका के साथ है। गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि प्रियंका भारत की सच्ची प्रतिनिधि हैं।
माजरी ने ट्वीट किया था खत: डॉ शिरीन माजरी ने यूनिसेफ को भेजे गए खत की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर 21 अगस्त को शेयर की थी। इस खत में बीजेपी सरकार की तुलना नाजीवाद से की है। वहीं प्रियंका चोपड़ा को भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई परमाणु हमले की धमकी का समर्थक बताया है।
प्रियंका ने परमाणु युद्ध का समर्थन किया- शिरीन : यूएन को भेजे गए खत में लिखा है- भारत अधिगृहीत कश्मीर (आईओके) में जो मौजूदा गंभीर हालात हैं, उनकी वजह मोदी सरकार द्वारा तमाम अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन हैं। वहां पर सुरक्षा बल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत सरकार की नीति नाजीवाद, फांसीवाद, नरसंहार और जातिवाद की नीति पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा सार्वजनिक तौर पर भारत का समर्थन कर रही हैं। साथ ही वह भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई परमाणु हमले की चेतावनी का भी समर्थन कर रही हैं। यह शांति और सद्भावना के आदर्शों के खिलाफ है जबकि वे यूएन में शांति की गुडविल एम्बेसडर हैं। उनका कट्टर राष्ट्रवाद, मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे अंतराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन को समर्थन, कश्मीर पर यूएनएससी के प्रस्ताव, युद्ध और परमाणु युद्ध के लिए उनके समर्थन यूएन में मिले उनके दर्जे की विश्वसनीयता को खोखला कर रहा है। जब तक उन्हें यूएन के गुडविल एम्बेसडर पद से हटाया नहीं जाता है, तब तक यह दुनियाभर में मजाक का विषय बना रहेगा।