Uncategorisedदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, शहीद भगत सिंह के गांंव में ली सीएम पद की शपथ!

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में सीएम पद की शपथ ली। समारोह स्‍थल पर राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ।
भगवंत मान ने मुख्‍यमंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ पंजाबी में ली। उन्‍होंने अकेले शपथ ली। समारोह की शुरुआत राष्‍ट्रगान से शुरू हुआ। भगवंत मान के शपथ लेने के बाद समारोह का समापन हो गया। इसके बाद वह सीधे चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय में पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम मान सचिवालय में दस मिनट ही रुके।
शपथ ग्रहण समारोह में ‘आप’ के मुखिया और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्‍यमंत्री व पंजाब ‘आप’ के प्रभारी मनीष सिसाेदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में मौजूद रहे। ‘आप’ नेता व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह भी मौजूद रहे। राज्‍यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू गया। इसके बाद भगवंत मान ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।
शपथ ग्रहण के बाद समारोह को संबोधित करते पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिन्होंने ‘आप’ को वोट नहीं दी उनकी भी सरकार है। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। शहीद-ए-आजम को हमेशा फिक्र थी कि आजादी के बाद देश कैसे चलेगा। हम इसी देश में रहकर अपने देश को ठीक करेंगे। दूसरे देशों में जाकर धक्के नहीं खाएंगे।

सीएम मान ने कहा कि वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। यह सब कुछ जनता के सहयोग से ही संभव है। इश्क करना सबका पैदाइशी हक…! मैंने शहीदों के आगे माथा टेककर अरदास की है कि मुझे लोगों का काम करने की सामर्थ्य प्रदान करें।
बता दें कि 49 वर्षीय भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के सीएम हैं। पंंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे हैं।

सबसे ख़ास बात यह रही कि भगवंत मान, शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि, पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री हैं। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तों में लोगों के लिए लंगर लगाए गए।
यहां भगवंत मान ने अकेले शपथ ली और बताया जा रहा है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप के अलावा राज्‍यभर से बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पीले व केसरिया ताने-बाने में समारोह स्‍थल पर पहुंचने लगे थे। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद अब सभी विधायकों को 17 मार्च को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। 19 मार्च को कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को राजभवन में बनाए गए गुरुनानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएंगी। हालांकि, इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।