ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

भारत और एचपी गैस के डुप्लीकेट रेग्युलेटर बनाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच यूनिट 7 ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

मुंबई: भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनियों में से एक भारत गैस और एचपी गैस कंपनी के डुप्लीकेट रेग्युलेटर बनाकर मार्किट में बेचने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच यूनिट 7 ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच 7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्रीधनकर को गुप्त जानकारी मिली थी कि गोवंडी में ब्रांडेड गैस कंपनी के डुप्लीकेट रेग्युलेटर बनाने का काम चल रहा है।
मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने राशनिंग अधिकारी और पंचों के साथ लीगल सर्विस प्लॉट न 44/यु/4 शिवजीनगर गोवंडी में छापेमारी की जहां एक आरोपी के पास से 800 नग भारत और एचपी कंपनी के रेग्युलेटर जब्त किए गए जिनकी कीमत लगभग 1,20,000 बताई जा रही है। शिवजीनगर पुलिस ने गु.र.क्र 43/2021 कलम 3,7 अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम,1955 सह 2(एम), सह 4(ई),सह 7(अ),(ब),(क) लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस रेगुलेशन ऑफ सप्लाय और डिस्ट्रीब्यूशन आर्डर 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी ने जांच में बताया कि उसने किसी व्यक्ति से रेग्युलेटर की खरीदी की थी जिसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके पास से 550 भारत और एचपी कंपनी के रेग्युलेटर जब्त किए। जिसकी कीमत लगभग 82,500 बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के पास से कुल 1350 रेग्युलेटर जब्त किए गए है। जिसकी कीमत 2,02,500 बताई जा रही है। सभी रेग्युलेटर के सीरियल क्रमांक एक जैसे ही बताएं जा रहे है जिससे साबित होता है कि सभी डुप्लीकेट रेग्युलेटर है।
मिली जानकरी के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से रेग्युलेटर के बिक्री का काम किया जा रहा था। रेग्युलेटर को 150 से 200 रुपये की कीमत पर बेचा जाता था। गिरफ्तार आरोपी क्र. एक को गोवंडी और आरोपी क्र. 2 को जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस कारवाई को ज्वाइंट सीपी (गुन्हे) मिलिंद भारंबे, अपर पुलिस आयुक्त वीरेश प्रभु, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण1) अकबर पठान, सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ शिंदे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच 7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर, सहायक पोलिस निरीक्षक आनंद बागड़े, संतोष मस्तुद, पुलिस उपनिरीक्षक सुनील गाड़े, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नामदेव, निधि धुमाल, महिला पुलिस हबलदार स्नेहा नाईक, पुलिस नाईक मुरलीधर सपकाले, नागनाथ जाधव, पुलिससिपाही धर्मराज ताजणे, नामदेव विले, गणेश पाटिल, पोलिस नाईक चालक संतोष धुमाल और राशनिंग अधिकारी राकेश गावड़े ने अंजाम दिया।