ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मप्र: सियासी ड्रामे पर राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा- भाजपा सत्ता की भूखी, उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए

मुंबई: मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामे को लेकर महाराष्ट्र के गृह निर्माण मंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता जिंतेंद्र आव्हाड ने भाजपा पर निशाना साधा है। जितेंद्र आव्हाड ने कहा, भाजपा सत्ता की भूखी है, उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए।
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके 8 विधायको को भाजपा ने गुड़गांव के एक लग्जरी होटल में बंधक बनाया है और यह कमलनाथ सरकार को संकट में डालने की कोशिश कर रहे हैं।
जितेंद्र आव्हाड ने कहा, देश में एक तरफ कोरोनावायरस का डर फैला हुआ है, कुछ हिस्सों में अशांति है। लेकिन भाजपा सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए, भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बिना सत्ता के नहीं रह पाती। महाराष्ट्र में अगर उन्होंने ऐसी हिम्मत की तो उन्हें और भी ज्यादा समर्थित विधायको की संख्या दिखा देंगे।