ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र का फेमस पोहा रेसिपी: आइये जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका…

महाराष्ट्र का फेमस नाश्ता कांदा पोहा वास्तव में यह न केवल महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है, बल्कि अब पूरे भारत में प्रसिद्ध है। और यह एक लोकप्रिय मुंबई स्ट्रीट फूड्स भी है। मुंह में पानी और पेट भरने वाला यह नाश्ता झट और आसान तरीके से बन भी जाता है। जिसको आप ब्रेकफास्ट या फिर शाम को चाय पर बनाकर खा सकते हैं। …तो आज हम आपको मुंबई स्टाइल में खिला-खिला कांदे पोहे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं-

आवश्यक सामग्री
पोहा = 200 ग्राम
प्याज़ = 2 मीडियम साइज़ की बारीक कटी हुई
कच्चे मूंगफली के दाने = 50 ग्राम
करीपत्ता = 7 से 8
हरी मिर्च = 3 बारीक कटी हुई
राई = ½ टीस्पून
ज़ीरा = ½ टीस्पून
चीनी = ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर = 1/3 टीस्पून
हरा धनिया = 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
नमक = स्वादानुसार
निम्बू का रस = 1 टेबलस्पून
रिफाइंड ऑइल = 3 टेबलस्पून

बनाने की विधि
कंदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को हलके हाथों से अच्छी तरह धो ले। जिसके लिए एक बाउल के ऊपर स्टेनर रख ले। फिर स्टेनर में पोहा डाल ले और पोहे के ऊपर सब तरफ अच्छे से पानी डाल ले। जिससे पोहा अच्छे से साफ़ हो जाएं। और पोहे का सारा पानी बाउल में चला जाएं। हमे पोहे को भिगोकर नही रखना हैं वरना हमारा पोहा गल जाएंगा। इसीलिए पोहे को इसी तरह धोएं। अब पोहे को स्टेनर में 10 से 15 मिनट के लिए रखा रहने दे।
फिर एक पैन में मूंगफली (सींगदाने) के दानों को डालकर 3 मिनट मीडियम टू लो आंच पर भून ले। ध्यान रहे सींगदाना ज्यादा खर न भूने। वरना जला हुआ स्वाद आएगा।
10 मिनट बाद एक पैन में रिफाइंड ऑइल को गर्म करने रख दे और आंच को मीडियम रखे। फिर रिफाइंड ऑइल में राई, ज़ीरा, हरी मिर्च और करीपत्ता डालकर 30 सेकंड फ्राई कर ले। अब इसमें प्याज़ डालकर प्याज़ को 2 से 3 मिनट चलाते हुए फ्राई कर ले प्याज़ को ज़्यादा ब्राउन नही करना हैं।
प्याज़ को 2 से 3 मिनट ही फ्राई करे फिर इसमें हल्दी पाउडर डाल ले और इसको 40 सेकंड पका ले।
अब इसमें मूंगफली के दानो को डालकर 1 मिनट फ्राई कर ले। एक मिनट बाद इसमें पोहा और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले फिर इसमें चीनी डालकर मिक्स कर ले।
अब गैस की आंच को स्लो कर ले और स्लो आंच पर पोहे को ढककर एक मिनट पका ले। एक मिनट बाद पोहे में हरा धनिया और निम्बू का रस डालकर एकबार फिर से अच्छी तरह से मिक्स कर ले और एक मिनट ढककर पका ले।
एक मिनट बाद गैस को बंद कर दे। 1 टी-स्पून धनिया से सजा लीजिए। अब आपका कांदा पोहा बनकर तैयार हैं फिर पोहे को सर्विंग बाउल में निकाल कर गरमागरम परोसें। अगर आप इसी तरह से कांदा पोहे बनाएंगे तो आपका पोहा एकदम खिला-खिला बनेगा। और चाय के साथ खाने में मजा आ जायेगा।

हमारा सुझाव
कंदा पोहा बनानें के लिए बारीक पोहे का इस्तेमाल ना करे।
जब भी कांदा पोहा बनाएं इसके लिए मोटा वाला पोहा इस्तेमाल करे पोहा बहुत ज़्यादा भी मोटा नही होना चाहिए। इसमें चीनी और नारियल डालना आपकी मर्ज़ी पर निर्भर करता है। अगर आप चाहे तो ना डाले। लेकिन इससे इसका फ्लेवर बढ़ जाता है।