महाराष्ट्र: चार IAS अधिकारियों का तबादला

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने एक बार फिर 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव जलोटा को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.
सूचना एवं तकनीक विभाग के प्रधान सचिव एस वी आर श्रीनिवास को हाउसिंग डिपार्टमेंट का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. अभी तक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सौरभ विजय को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि जलज शर्मा की नियुक्ति नागपुर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त पद पर की गई है.
