ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: मंत्री जितेंद्र आव्हाड अब स्वस्थ

मुंबई: राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड रविवार को कोरोना संक्रमण मुक्त होकर घर पहुंच गए। उन्हें एक महीने तक आराम की सलाह दी गई है। घर की बालकनी से उन्होंने हाथ हिलाकर शुभचिंतकों का अभिवादन किया। आव्हाड को देखकर लगता है कि वे शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की सूचना उन्होंने ट्विटर पर दी।