दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहररत्नागिरीशहर और राज्य

महाराष्ट्र: रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगने से 4 लोगों की मौत!

मुंबई: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। यह घटना खेड़ तालुका इलाके में मौजूद फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को बचा लिया गया है।

बॉयलर में धमाके के बाद आग लगी
रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों का इलाज रत्नागिरी के जिला अस्पताल में जारी है। शनिवार सुबह हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

5 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद पूरे वातावरण में धुएं का गुबार छा गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।