ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: सपा विधायक अबू आजमी पर पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, मामला दर्ज

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आसिम आजमी पर मध्य मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। शालिनी शर्मा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में भी काम कर चुकी हैं।
वहीं पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा का गुरुवार को तबादला कर दिया गया, उनकी जगह जय प्रकाश भोसले ने चार्ज लिया हैउनकी जगह जय प्रकाश भोसले ने चार्ज लिया है। जिसके एक दिन बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें शालिनी समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी के साथ प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर बहस करते हुए दिखाई दी।
एक अधिकारी ने कहा कि शालिनी शर्मा नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में कार्यरत थीं उन्हें अब उपनगर चेंबूर में स्थानांतरित कर दिया गया है। विधायक आजमी ने शर्मा के तबादले की मांग करते हुए एक विरोध प्रदर्शन किया जिसमें प्रवासी मजदूरों को उनके गृहनगर वापस भेजने में पुलिस द्वारा कुप्रबंधन का आरोप लगाया गया था।

पुलिस अधिकारी के साथ हुई अभद्रता
बता दें कि जहां एक तरफ महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी दर्जनों लोगों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्हें रोकने के लिए आगे आई महिला पुलिस अधिकारी शालिनी शर्मा के साथ भी उन्होंने अभद्रता की। यहां तक कि महिला पुलिस को उन्होंने ट्रांसफर कराने की धमकी दी। अब महिला पुलिस अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शालिनी शर्मा ने स्थानांतरण के लिए अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि विधायक अबू आसिम ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी है।
दरअसल, बुधवार की सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागपाड़ा जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि प्रवासियों को वहां बुलाया गया था। हालांकि ट्रेनों के रद्द हो जाने के कारण पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। नागपाड़ा पुलिस के अनुसार प्रवासियों को समझाकर वापस भेज दिया गया था।
मौके पर पहुंचे विधायक ने लोगों को इकट्ठा किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अबू आसिम ने सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अबू आसिम के जरिए इस्तेमाल की गई भाषा की आलोचना की है। आजमी के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस ठाणे में FIR No 344/2020 IPC Section: 188, 269, 270, 186, 143, 145, 147, 149,151, 504, 506 & 51(B) Disaster Management Act 2005 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।