ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: नाशपाती और सेब के कंटेनर में छुपाई गई 502 करोड़ की ड्रग्स जब्त; दक्षिण अफ्रीका से आई कोकीन से बनी 50 ईंटें!

मुंबई: मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए नाशपाती और हरे सेब के कंटेनर से ड्रग्स बरामद की गई है। ड्रग्स की कीमत करीब 502 करोड़ रुपए है। DRI मुंबई की खुफिया जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
दरअसल, कंटेनर में ड्रग्स की जानकारी मिलने के बाद 6 अक्टूबर को न्हावा शेवा पोर्ट पर कंटेनर को रोक दिया गया। कंटेनर में हाई क्वालिटी कोकीन से बनी 50 ईंटें सेब के बक्से में छुपी मिलीं, जिसमें सभी ईंट का वजन 50.23 किलो था।
यह हाल के दिनों में कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी है, जिसे समुद्री कंटेनर से तस्करी के लिए लाया गया था। वहीं मामले में शामिल सभी आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस कंटेनर में ड्रग्स मिले हैं। उसके इंपोर्टर के नाम पर सात दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका आई संतरे की खेप में 198 किलो मेथ और 9 किलो कोकीन जब्त की गई थी। इसकी कीमत 1476 करोड़ रूपए थी। इंपोर्टर को DRI ने वाशी से गिरफ्तार किया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के वाशी में एक ट्रक जांच के लिए रोका था। ट्रक में इम्पोर्ट किए गए संतरों के डिब्बे लदे थे, लेकिन तस्करों ने डिब्बों के अंदर मेथामफेटामाइन और कोकीन छिपा रखा था। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, एजेंसी ने माल इम्पोर्ट्स को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसकी कीमत करीब 1,476 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

इससे पहले भी शुक्रवार को एजेंसी ने मुंबई में ब्लैक कोकीन जब्त की थी। 26 सितंबर को NCB की मुंबई शाखा ने एयरपोर्ट से 13 करोड़ की कोकीन बरामद की थी।