मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: फिल्म जगत को लगातार दूसरे दिन असहनीय क्षति- कल इरफ़ान खान और आज ऋषि कपूर!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67साल की उम्र में निधन

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। ऋषि कपूर 67 वर्ष के थे, उनसे एक दिन पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था।
ऋषि कपूर को बुधवार को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं।
ऋषि कपूर की निधन की खबर सबसे पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ”वो चले गए। ऋषि कपूर चले गए। मैं खत्म हो गया हूं !”
इस बीच क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर के बारे में यह यह जानकारी दी थी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था, तब तक उनकी हालात स्थिर बताई जा रही थी।

अभी कल ही बुधवार को दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 53 साल की उम्र में अपना दम तोड़ा था और अब इस तरह अचानक से ऋषि कपूर का दुनिया छोड़कर चले जाना बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। इरफान के निधन से अभी फिल्मी जगत उभरा भी नहीं था कि अब ऋषि कपूर के निधन ने लोगों को तोड़ दिया है।
बता दें कि ऋषि कपूर ने काफी छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करने की शुरुआत की उन्होंने पिता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में उनके बचपन का रोल प्ले किया था। लेकिन बतौर हीरो वह ‘बॉबी’ में पहली बार नजर आए। तब से आज तक ऋषि कपूर ने पीछे पलटकर नहीं देखा।