ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई में दिन दहाड़े चार लुटेरों ने लूटी ज्वैलरी शॉप, विरोध करने पर दुकानदार को मारा चाकू; 3 गिरफ्तार

मुंबई: कुछ दिन पहले ठाणे के अंबरनाथ के सर्वोदय नगर इलाके में स्थित ‘भवानी ज्वैलर्स’ में चार हथियारबंद लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 जनवरी को हुई लूट की इस वारदात का एक CCTV वीडियो भी अब सामने आया है। इसमें चार लुटेरे दुकानदार और कर्मचारी पर चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। लूट की इस वारदात के दौरान तीन लोग घायल हुए थे। हालांकि, इस घटना का मास्टरमाइंड अभी भी फरार चल रहा है। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है।

ऐसे हुई लूट की वारदात
10 जनवरी की दोपहर भवानी ज्वैलर्स का मालिक वसंत सिंह (26) किसी काम से बाहर गए हुए थे। दुकान में भैरव सिंह (22) नाम का एक कर्मचारी था। दोपहर करीब 1 बजे एक दोपहिया वाहन पर चार लुटेरे शॉप में घुसे और बंदूक, चाकू की नोक पर लूटपाट करने लगे। इतने में दुकान का मालिक वसंत सिंह वहां आया और लुटेरों से भिड़ गया। इससे नाराज एक लुटेरे ने उन पर चाकू से कई बार वार कर दिए। इस हमले में बसंत बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल उनका मुंबई के एक हॉस्पिटल में इलाज जारी है। बीच बचाव के चक्कर में दुकान के कर्मचारी भैरव सिंह और लक्ष्मण सिंह भी घायल हो गए। लक्ष्मण को बांह और पेट में लुटेरों ने गोली मारी थी। उनका भी एक निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनू विश्वकर्मा, धीरज सर्वगोड़े और दिवेश सिंह के रूप में हुई हैं। इनके पास से 5 तोला गोल्ड बरामद हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि मामले का मास्टरमाइंड जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से अरेस्ट किया है।