ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: बच्चों को खाना खिलाने को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा, वैज्ञानिक ने की खुदकुशी!

मुंबई: भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) के एक वैज्ञानिक ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार को मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनका शव गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को ट्रॉम्बे स्थित अपने आवास में फंदे से लटका मिला है। आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान अनुज त्रिपाठी के तौर पर हुई है। ट्रॉम्बे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया, गुरुवार को अणुशक्ति नगर स्थित आवास पर उनका अपनी पत्नी के साथ बच्चों को खाना खिलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उनके 5 और ढाई साल के दो बच्चे हैं। इसके बाद वे अपने कमरे में गए और तौलिए के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। कुछ घंटे बाद पत्नी ने पड़ोसियों के सहारे कमरे का दरवाजा तोड़ा और उन्हें नीचे उतार हॉस्पिटल तक ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज हुई है। अनुज BARC में बायोटेक डिपार्टमेंट में काम करते थे।