महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में DCP सहित 5 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों में बढ़ रहे संक्रमण (फाइल फोटो)

मुंबई: मुंबई में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। आम इंसान के बाद अब पुलिसकर्मियों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। सोमवार को मुंबई पुलिस के एक डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, इससे पुलिसकर्मियों में एक बार फिर खलबली मच गई। इसके अलावा तिलकनगर पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक निरीक्षक, पुलिस उपनिरीक्षक सहित 2 कांस्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पॉजिटिव पाए गए डीसीपी का ड्राइवर कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाए आने के बाद उन्हें शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में अभी तक कुल 385 पुलिसकर्मी इस खतरनाक संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनमें से 35 अधिकारी हैं।
बता दें कि अभी तक पूरे देश के मुकाबले महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ लॉकडाउन उल्लंघन के मामले भी महाराष्ट्र में अधिक हैं। सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस बंदोबस्त और नाकाबंदी का सहारा लेती है। इस दौरान पुलिसकर्मियों का सामना लोगों से सीधे तौर पर लोगों से होता रहता है इसलिए उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। पुलिसकर्मियों में बढ़ रहे संक्रमण की वजह से उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।

जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
जोन- 1 स्थित जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में कार्यरत 6 पुलिस अधिकारी और 6 सिपाही भी कोरोना की चपेट में आ गए। इसके अलावा 6 अधिकारियों और 48 कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। अभी तक मुंबई पुलिस के 211 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।