दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी पर मुंबई में हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात मुंबई में हमला किया गया। दो बाइक सवार लोगों ने उस समय उन पर हमला किया जब वे चैनल स्टूडियो से निकल कर घर की ओर जा रहे थे। हालांकि अर्णब और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। कार पर हमले के निशान दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अर्णब पर हमले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341 और 504 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अर्णब ने कहा है कि रात करीब 12:10 पर वह पत्नी के साथ कार में ऑफिस से घर जा रहे थे। गणपतराव कदम मार्ग पर बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया। उन्होंने रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड से कार की विंडो पर कई बार वार किया। कार अर्णब चला रहे थे। शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने लिक्विड से भरा एक बोतल निकाला और उसे कार पर फेंका। वह गालियां भी दे रहे थे। उनका आरोप है कि हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है।

सूचना प्रसारण मंत्री ने की निंदा
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, हम वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा करते हैं। हम किसी भी पत्रकार पर हमले की निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। जो लोग सहिष्णुता पर प्रवचन देते हैं वे उतने असहिष्णु हो गए हैं। यह अलोकतांत्रिक है।

सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर अर्णब की हुई थी शिकायत
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के जयपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में भी उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। जयपुर में श्यामनगर थाने में एक वकील की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है जबकि बजाज नगर थाने में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने पर पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग की।

अर्णब गोस्वामी के साथ रात क्या हुआ?
पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर रिपब्लिक टीवी न्यूज़ स्टूडियो से घर जाने के दौरान ये हादसा हुआ। इस दौरान उनकी पत्नी भी गाड़ी में थीं। अर्णब गोस्वामी ने इस हमले का सीधा आरोप यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। यह घटना अर्णब गोस्वामी के निवास स्थान गणपतराव कदम मार्ग से थोड़ी दूर पर हुआ। इस हादसे के थोड़ी देर बाद एक वीडियो जारी कर अर्णब ने इसका सीधा आरोप कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा…रात 12 बजकर 15 मिनिट पर मैं पत्नी संग कार में सवार होकर लोअर परेल स्थित अपने दफ्तर से घर जा रहा था। दो बाइक सवार लोगों द्वारा मेरे कार का पीछा किया गया। थोड़ी दूर आगे जाने पर ही उनमें से एक युवक ने, मेरे कार के शीशे पर चोट कर उसे तोड़ने की कोशिश की। वो बार-बार गाड़ी के शीशे पर ऐसा कर रहे थे। इसके बाद मैं थोड़ी देर के लिए नीचे झुक गया। तब जाकर मुझे एहसास हुआ कि मुझ पर हमला हो रहा है। हमलावर मेरे ऊपर कुछ द्रव्य पदार्थ भी फेंक रहे थे। मुझे लगा तेजाब या इंक है। इसके बाद मैंने एक्सलेटर पर पांव रखकर गाड़ी की गति तेज की। करीब 50 मीटर आगे जाने के बाद मैंने देखा कि मेरे सुरक्षाकर्मी ने दो हमलावरों को पकड़ रखा है। कुछ ही देर में अपने अपार्टमेंट पहुंचकर अपने सुरक्षाकर्मियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे लोग यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता थे। जिनको मुझ पर हमला करने को कहा गया था। ऐसा करने को उन्हें आदेश मिल रहे थे।

क्या है अर्णब गोस्वामी और सोनिया गांधी से जुड़ा विवाद
दरअसल बीते दिनों पालघर में हुए दो साधुओं की मॉब लिंचिंग पर अर्णब गोस्वामी अपने चैनल पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में कहा कि सोनिया गांधी साधुओं की हत्या पर खुश है। इसी कार्यक्रम में अरब में सोनिया गांधी को लेकर संतो को मरवाने जैसी कई टिप्पणियां भी की। इस कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि पालघर की घटना को 5 दिन हो गए। यह झूठे सेक्युलर गैंग सन्नाटे में है। मोमबत्ती गैंग गायब है।
इसी शो के दौरान अर्णब ने आगे कहा, मैं खुलकर कह दूं आज जिस देश के 80% से ज्यादा आबादी हिंदू है। सनातनी है क्या वहां हिंदू होना और गेरूआ पहनना अपराध हो गया है। जिसके तुरंत बाद मामले ने तूल पकड़ा और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अर्नब गोस्वामी के समर्थन और विरोध दोनों में हजारों की संख्या में ट्वीट ट्रेंड करने लगे।
अर्णब गोस्वामी द्वारा सोनिया गांधी पर इस तरीके के ललकारना कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसकी आलोचना की और एडिटर्स गिल्ड से करवाई की मांग की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया और कहा कि सोनिया गांधी पर अर्णब गोस्वामी का हमला निंदनीय है। उन्होंने सारी सीमाएं लांग भी उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। मैं एडिटर गिल्ड से बात करता हूं कि उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं ने अर्नब गोस्वामी के इस बयान की निंदा की। झारखंड और उत्तर प्रदेश कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्णब गोस्वामी पर लिखित शिकायत की है।

घटना के बाद सोनिया गांधी पर अर्णब गोस्वामी ने क्या कहा?
इस घटना के बाद अर्णब ने सीधे सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि; सोनिया गांधी मैं आपको बता दूं, आप देश में इस वक्त सबसे बड़ी कायर हैं। आपको मालूम है कि मैंने बिल्कुल सही प्रश्न पूछे हैं। आपने मुझ पर और मेरी बीवी पर हमला करने की कोशिश की। मैं अब इस पर कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैंने डीसीपी समेत कई अधिकारियों से बात की है। मुझे आप जैसे लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।