ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: शिवसेना नेता चंद्रशेखर जाधव को दिनदहाड़े युवक ने मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई: गुरुवार की सुबह शिवसेना नेता चंद्रशेखर केशव जाधव (५५) को एक व्यक्ति ने गोलीमार हत्या का प्रयास किया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर जाधव आज सुबह ७ बजे के करीब विक्रोली के टैगोरनगर स्थित साईबाबा मंदिर में दर्शन करने गए थे। उस वक्त उन्हें गोली मार दी गई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंचे इस संवाददाता को स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया और उसे जमकर पीटा गया और उसे भी घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका नाम अभय विक्रम सिंह (२२) बताया जा रहा है जो कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद नैनी का रहने वाला है। खबर लिखे जाने तक विक्रोली पुलिस हमला में इस्तेमाल किए गए रिवाल्वर को जब्त कर पूछताछ में जुटी है।