उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई BJP अध्यक्ष पद संभालते ही लोढ़ा ने दी घुसपैठियों को यह चेतावनी…

मुंबई, मुंबई भाजपा द्वारा आयोजित नवसंकल्प समारोह में बीजेपी अध्यक्ष का पद संभालते ही विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपना अजेंडा सेट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बीजेपी मुहिम छेड़ेगी। साथ ही उन्होंने आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से मुंबई आए फर्जी मतदाताओं के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया।
लोढ़ा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में साफ-साफ कहा कि किसी का आजमगढ़ में भी वोटर लिस्ट में नाम है और मुंबई में भी, अब यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में घुसपैठिए एवं फर्जी मतदाता हैं, जिनके नाम बीजेपी वोटर लिस्ट से डिलीट कराएगी। जो राष्ट्र विरोधी ताकतें भारत की संप्रभुता को चोट पहुंचा रही हैं, उन्हें सहन नहीं किया जाएगा। लोढ़ा ने कहा उन्हें इस बात का गर्व है कि देश के सबसे बड़े महानगर में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की सेवा करने का अवसर मिला है।
अक्टूबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए लोढ़ा ने कहा कि बीजेपी ने सभी 36 सीटें जीतकर 36-0 का लक्ष्य तय किया है। लोढ़ा ने कहा कि वह मुंबई की सभी 36 सीटों से कांग्रेस का सफाया करने के लिए बीजेपी के हर कार्यकर्ता का अपेक्षित सहयोग चाहते हैं।

‘मिशन-36’ के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी