ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

राजेश सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के महाराष्ट्र अध्यक्ष

नयी दिल्ली: विश्व हिंदू महासंघ-भारत द्वारा आयोजित ‘सनातन संस्कृति Conclave -2022’ के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के कालका मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी कल्याण शहर सचिव राजेश धनराज सिंह को विश्व हिंदू महासंघ का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अमित सिंह, विनय सिंह, संजीव तिवारी, हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने राजेश सिंह को बधाई दी है।

महासंघ के कार्यों को आगे बढ़ाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश सिंह ने एक बयान में कहा कि भाजपा और पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत अब महाराष्ट्र में हम इस यात्रा को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। महासंघ के कार्यों के बारे में लोगों बताना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस संगठन से जोड़ना मेरा दायित्व और यही मेरी नैतिक जिम्मेदारी होगी।