नेटवर्क महानगर ( राजेश जायसवाल ) : मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा के प्रतीक्षा नगर स्थित मच्छी मार्किट परिसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ हवस के वहशी दरिंदों ने चार नाबालिक लड़कों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. सभी बच्चों की उम्र १० से १५ साल बताई जा रही है. इस घटना से स्थानिक लोगों में गहरा रोष व्याप्त है. वडाला टीटी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.
