ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरशहर और राज्य

सुशांत की खुदकुशी का सदमा नहीं झेल पाईं भाभी, तोड़ा दम!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत…आत्महत्या या हत्या?

पूर्णिया: बॉलीवुड के उभरते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि उनके घर की एक और सदस्य इस दुनिया से चल बसीं! जिस वक्त सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा रहा था, बिहार में रह रहे उनके भाई की पत्नी चल बसीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के गुजर जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।
सुशांत के चचेरे भाई की पत्नी सुधा देवी बिहार के पूर्णिया में रहती थीं। सुशांत के सुइसाइड की खबर मिलने के बाद से उनका बुरा हाल था और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। उन्हें ऐक्टर की मौत का गहरा सदमा लगा था। जिस वक्त मुंबई में सुशांत को अंतिम विदाई दी जा रही थी, पूर्णिया में सुधा ने आखिरी सांसें लीं। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। सुशांत के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। शनिवार रात सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर पंखे से लटकी उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर हर कोई है सन्न है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (केके सिंह) पटना के राजीव नगर स्थित घर पर अकेले रहते हैं। सुशांत की चार बहनें हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। पटना स्थित घर की नौकरानी लक्ष्मी ने बताया कि बहन रूबी हाल ही में मुंबई गई थी और सुशांत के साथ ही रहती थीं। सुशांत की तबियत खराब होने के चलते ही बहन मुंबई शिफ्ट हुई थीं। बहन रूबी ने ही फोन करके पिता को बताया कि सुशांत ने सुसाइड कर लिया है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता के मुहं से कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। महज़ 34 साल की उम्र में बेटे सुशांत सिंह के निधन की खबर सुनकर पटना में रहने वाले उनके पिता की रविवार को तबीयत काफी खराब हो गई।
घर की नौकरानी लक्ष्मी के मुताबिक 4 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत का फ़ोन आया था। सुशांत ने तब कहा था कि कोरोना से मुंबई में स्थिति बहुत खराब है, पिताजी पर ध्यान दीजिएगा और घर से बाहर मत निकलिएगा।
सुशांत की मां का देहांत साल 2002 में हो गया था, जिसके बाद सुशांत दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। मां की मौत से सुशांत काफी दुखी रहते थे।
सुशांत की तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। सुशांत की एक बहन मीतू सिंह क्रिकेटर रह चुकी हैं। राजपूत का परिवार मूलतः बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला था। उनका जन्म 1986 में पटना में हुआ था।
सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की शिक्षा पटना के संत कैरेंस हाईस्कूल में हुई थी। दिल्ली आने के बाद उन्होंने कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में दाखिला लिया। सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के एंट्रेंस एग्जाम में सातवां रैंक हासिल किया था। वे फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे। सुशांत सिंह राजपूत ने चर्चित इंडियन स्कूल ऑफ माइंस समेत इंजीनियरिंग के 11 एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर किया था, लेकिन एडमिशन उन्होंने डीसीई में ही लिया।

सुशांत को किताबें पढ़ना उनकी आदत थी और Astrophysics में दिलचस्पी थी। घर की बालकनी में टेलिस्कोप रखकर ब्रहमांड की खूबसूरती को निहारना और उसके रहस्य को समझना सुशांत का शौक था। कितने एक्टर होंगे जिनकी ऐसी पसंद होगी…? सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखें तो आप समझ जाएंगे कि काफी वक्त से उनकी जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं हो रही थीं। जो उन्हें डिप्रेशन में धकेल रही थीं।

सुशांत सिंह राजपूत की ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर क्या कुछ सन्देश देती है?
ट्विटर पर सुशांत ने जो कवर पिक्चर लगाई हुई थी वो The Starry Night पेंटिंग है जिसे प्रसिद्ध चित्रकार विसेंट वैन गॉग ने साल 1889 में उस वक्त बनाया जब वो बारह महीने के लिए मेंटल Asylum में थे. 1890 में उन्होंने खुद को गोली मार ली थी।

तो खुल सकता है सुशांत की आत्महत्या का राज?
सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड से जुड़े लोगों की अंतरात्मा की आवाज और भावनाओं का ज्वार नहीं थम रहा है। सुशांत की आत्महत्या की वजह भले स्पष्ट नहीं है, लेकिन यदि गहराई से जांच हुई तो इसके पीछे का घिनौना सच सामने आने पर कई राज खुल सकते हैं? फिल्मी हस्तियों के बयान को खंगालने पर पता लग सकता है कि क्या बॉलीवुड की किसी नामचीन और दिग्गज हस्ती ने सुशांत को परेशान कर रखा था। जिसकी वजह से सुशांत ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया?

सुशांत ने क्यों लगाई फांसी? बॉलिवुड में उठ रहे ढेरों सवाल?

बॉलीवुड से जुड़े लोग कहते हैं कि इंडस्ट्री में ऐसा एक बड़ा धड़ा है जिसके एक इशारे पर बड़े से बड़े कलाकार की हैसियत घटने में देर नहीं लगती। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः सुशांत भी इसी धड़े का शिकार हुए हो सकते हैं।

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सुशांत सिंह राजपूत जैसे ऐक्टर की अचानक से आत्महत्या करने की खबर को लोग पचा नहीं पा रहे थे।
तमाम बॉलिवुड सिलेब्रिटीज सुशांत की असमय की मौत पर शोक जाहिर कर रहे हैं और मेंटल हेल्थ पर खुलकर सामने आने का सलाह-मशविरा दे रहे हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह कहकर फिल्म इंडस्ट्री को एक्सपोज किया है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि यह एक प्रकार की हत्या है। कंगना ने अपने बयान में उन सभी की क्लास लगाई है, जो छोटे शहर के लोगों को या बिना गॉडफादर वालों को नीचा दिखाते हैं।
सुशांत की असमय मौत पर शोक जाहिर करने वाले सिलेब्स को कंगना ने आड़े हाथों लिया। कंगना ने एक विडियो पर नेपोटिजम की बात कहते हुए कहा कि ‘गली बॉय’ जैसी वाहियात फिल्म को अवॉर्ड मिले, लेकिन ‘छिछोरे’ को क्यों नहीं? ‘सुशांत की मौत ने हम सबको झक-झोर कर रख दिया है। मगर कुछ लोग इस तरह से चला रहे हैं कि जिन लोगों का दिमाग कमजोर होता है, वे डिप्रेशन में आते हैं और सूइसाइड करते हैं। एक इंजीनियरिंग के इंट्रेंस एग्जाम रैंक होल्डर का दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है? वह साफ कह रहे थे कि प्लीज मेरी फिल्में देखो, मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मुझे इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा। क्या इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत के लिए आप लिखते हैं वह साइकोटिक थे, न्यूरोटिक थे, अडिक्ट थे और बड़े स्टार्स की अडिक्शन तो बहुत क्यूट लगती है। तो यह सुइसाइड नहीं प्लान्ड मर्डर था। उन्होंने कहा तुम किसी काम के नहीं हो और वह मान गया और उन्होंने कहा तुम्हारा कुछ नहीं होगा, वह मान गया। दरअसल, वे चाहते ही हैं कि वे इतिहास लिखें कि सुशांत सिंह राजपूत कमजोर दिमाग का था। लेकिन वे यह नहीं बताएंगे सच्चाई क्या है।’

वहीं फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने भी सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया है कि मैं वो दर्द समझ सकता हूं,, जिससे आप गुजर रहे थे। मुझे उन लोगों का भी पता है जिन्होंने आपको नीचा किया और आप मेरे ही कंधे पर सिर रखकर रोये। काश! मैं आपके पास होता, काश! आप मेरे पास आते। जो हुआ वो उनके कर्म थे, आपके नहीं। 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां करते हुए सुशांत के बारे में लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया- ‘प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी ना कभी तुमसे मिला… पर तुम्हारे अचानक चले जाने से बड़ा सदमा लगा। यह प्यारी खूबसूरत फिल्मी दुनिया बेहद क्रूर है। मैं तुम्हारा असहनीय कष्ट महसूस कर रहा हूं। मैं आपके परिवार और दोस्तों का दुख समझ सकता हूं।’

सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘### (जानवर का नाम) के साथ रेसलिंग में समस्या यह है कि आप गंदे हो जाते हैं और उन्हें मजा आता है। कुछ चुनिंदा लोग ऐसे हैं जो किसी मौत के बहाने भी अपना प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोग मौत की आड़ में अपने मुद्दों को उठा रहे हैं। कृपया यह सब बंद करें। आपकी नकारात्मकता, घृणा और जहर की अभी कोई आवश्यकता नहीं है। दुनिया से चले जाने वाले शख्स के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं।’

रिया के घर से जाने के बाद टूट गए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत काम न होने के बावजूद दोस्तों से मिलते-जुलते रहते थे, जिससे उनका मन बहला रहता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद घर में कैद होकर रह गए। इसी बीच उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती और उनके बीच दूरी हो गई। चर्चा है कि रिया के घर से जाने के बाद सुशांत अकेले पड़ गए और टूट गए। डिप्रेशन में जाने पर भी उन्होंने दवाइयां भी खानी बंद कर दी थीं।

इधर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने भी कहा है कि छिछोरे के बाद सुशांत से 7 फिल्में छीनी गईं। निरूपम ने सवाल उठाया कि बीते छह महीने में उसके हाथ से ये सारी फिल्में क्यों निकल गईं। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। इसकी छानबीन हो तो पता चल सकता है कि सुशांत की आत्महत्या के पीछे किसका हाथ है?