ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरसामाजिक खबरें

सेवानिवृत्ति पर अध्यापिका को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई!

मुंबई: एक विद्यार्थी के जीवन में टीचर का महत्व काफी अहम होता है। टीचर किसी भी बच्चे की जिंदगी में उस रौशनी की तरह होता है जो उसे अंधेरे में सही रास्ता दिखाता है। टीचर एक स्टूडेंट के भविष्य को गढ़ने में काफी अहम भूमिका निभाता है। शिक्षकों की भूमिका समाज के विकास में भी काफी महत्वपूर्ण होती है और उनकी सेवानिवृत्ति उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पल होता है।

कांदिवली के हनुमान नगर स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती मंजू सत्यनारायण उपाध्याय 29 वर्षों से अधिक की शानदार सेवाओं के बाद 1 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति पर स्कूल की ओर से परंपरागत तरीके से विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से की गई। इस कार्यक्रम में उन्हें फूल-हार, अंगवस्त्र, शॉल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह आदि उपहार से सम्मानित किया गया। उनका विदाई सम्मान समारोह खास इसलिए भी था कि उन्होंने ज्वाइनिंग से लेकर रिटायरमेंट तक अनुशासनहीनता नहीं बर्दाश्त कीं। उनका मानना है कि बच्चों में अनुशासनहीनता उन्हें आलसी व कामचोर और कमज़ोर बना देती है। वे अनुशासन में न रहने के कारण बहुत उद्दंड हो जाते हैं।

इस मौके पर प्रमुख अतिथि के तौर पर अशोक एस. मिश्र (पूर्व उप शिक्षणाधिकारी), आचार्य पवन त्रिपाठी (उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा), पूर्व नगरसेविका श्रीमती सुरेखा पाटील समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र आर. पाण्डेय (पूर्व प्रशासकीय अधिकारी शाला) ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्यामनंदन यादव और आभार मुख्याध्यापिका जान्हवी जे संखे ने प्रकट किया।