राजेश जायसवाल/मुंबई
मुंबई की शिवाजीनगर पुलिस ने 19 वर्षीय शिफा तुफैल शेख की निर्मम हत्या का मामला सुलझा लिया है। जिससे ईर्ष्या और सुनियोजित हत्या की एक भयावह कहानी सामने आई है। पुलिस के प्रारम्भिक जांच में पुष्टि हुई है कि शिफा की गोली मारकर हत्या 26 वर्षीय तबस्सुम शेर मोहम्मद शेख ने की थी, जो शिफा को अपने नए प्रेम संबंध में बाधा मान रहा था।
तबस्सुम के साथ पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें उसका भाई साजिद शेर मोहम्मद शेख (23), उसका कथित प्रेमी रिजवान शमशुद्दीन शेख उर्फ नदीम (28) और उसका दोस्त कलाम अब्दुल सलाम चौधरी (19) चारों आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पीड़िता के पिता, तुफैल अहमद नबी हुसैन शेख (42), जो कि बैगनवाड़ी, गोवंडी में रहने वाले एक कॉन्टेक्टर हैं, द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, यह कहानी करीब आठ महीने पहले शुरू हुई थी। शिफा ने नदीम से दोस्ती कर ली थी, जो कि जिसका आपराधिक प्रवृत्ति का था।
बता दें कि गोवंडी के शिवाजीनगर इलाके से चौंका देने वाली यह घटना मंगलवार, (10 फरवरी 2026) की दोपहर के आसपास की है। जब यहां 19 वर्षीय शिफा की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है और स्थानीय लोग डरे-सहमे हुए हैं। शिफा नाश्ते के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोलियां चला दी, गोली उसकी गर्दन और गाल पर लगीं है। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत ऑटोरिक्शा में डालकर शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है, लेकिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और डर का माहौल है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में ‘लव ट्रायंगल’ से हत्या का संदेह जताया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिफा बैगनवाड़ी के कमला रमन नगर में परिवार के साथ रहती थी। वह नदीम नाम के एक युवक के साथ रिश्ते में थी। साथ ही नदीम का एक अन्य लड़की के साथ भी प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है।
