शरद पवार बोले- नहीं लड़ूंगा सतारा उपचुनाव

पुणे: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है।
बता दें कि सतारा से राकांपा के सांसद उदयनराजे भोसले के इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव आवश्यक हो गया है।
पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। हमने (कांग्रेस और राकांपा) कुछ नामों के बारे में विचार किया है जैसे पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीनिवास पाटिल और सुनील माने।
