ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य दुबई से लौटी महिला कोरोना संक्रमित, सत्संग में 1500 लोगों के साथ लिया था हिस्सा, जांच शुरू 20th March 202020th March 2020 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: दुनियाभर में हजारों लोगों को शिकार बना चुके कोरोना वायरस का संकट दिन ब दिन गहराता ही जा रहा है। देश में इस वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की संख्या 49 तक पहुंच गई है।बता दें कि ठाणे में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला ने सत्संग में हिस्सा लिया था, जहां करीब डेढ़ हजार श्रद्धालु मौजूद थे। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।यहाँ उल्हासनगर में 49 साल की एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने एक आश्रम में सत्संग में हिस्सा लिया था, जहां करीब 1500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। उल्हासनगर नगर निगम में इसकी जानकारी मिलने के बाद से घबराहट फैल गई है। फ़िलहाल महिला का अभी मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के संपर्क में कौन-कौन आया, इसकी जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन की सुविधा (14 दिनों के लिए अलग रखना) में रखा गया है। इसके साथ ही महिला के साथ दुबई की यात्रा करने वाले पांच अन्य लोगों का इलाज मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा है। दुबई से लौटी, सत्संग में गईं, तबीयत बिगड़ीअधिकारियों का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ 4 मार्च को दुबई की ट्रिप से वापस लौटी थी। 8 मार्च को आश्रम में सत्संग में शामिल हुईं। इस दौरान सत्संग में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर महिला हॉस्पिटल में गईं, जहां से उन्हें कस्तूरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से महिला के बारे में जानकारी मिलने के बाद उल्हासनगर नगर निगम ने उनके घर की सफाई की। महिला पिछले 15 दिनों में किसके-किसके संपर्क में आई, इसकी जांच के लिए एक अलग टीम का गठन कर जाँच किया जा रहा है। Post Views: 147