Haridwar Mansa Devi Stampede
सीएम ने जताया दु:ख, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान…
नेटवर्क महानगर/हरिद्वार
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह आरती के दौरान मची भगदड़ से सात लोगों के मरने की खबर है। लगभग एक दर्जन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद तुरंत घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत बचाव के कार्य में जुट गई।

इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।
