Kalyan Vijay Pandit News
राजेश जायसवाल/मुंबई
हिन्दुओं के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर कल्याण स्थित बापगांव में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय पंडित के नेतृत्व में ॐ शिवम सत्संग ट्रस्ट, संस्कृति संगम, गोल्डन ग्रुप एवं विश्व ब्राह्मण समाज-कल्याण, के.एम.अग्रवाल कॉलेज एवं अनुबंध संस्था के संयुक्त तत्वाधान में गरीब आदिवासी परिवारों के साथ दीपावली मनाई गई। इस दौरान आदिवासी बच्चों को भेंट स्वरूप कपड़े एवं दीवाली के फराल (उपयोगी वस्तुएं) वितरित की गई। संस्थाओं की इस अनोखी पहल से ४० से अधिक आदिवासी परिवारों के चेहरों पर रौनक और बढ़ गई।

इस अवसर पर डॉ विजय पंडित ने कहा कि दीपावली प्रकाश और आनंद का पर्व है और जब हम जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हैं तो इस त्योहार का असली अर्थ साकार होता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमने आदिवासी परिवारों के बीच दीवाली मनाकर सच्ची खुशियां बांटी। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि गरीब और जरूरतमंद की सेवा कर उनके बीच दिवाली मनाकर खुशी और उल्लास की नई शुरुआत करें।
आगे उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन लोगों के साथ दीवाली मनाकर मन को काफी शांति मिलती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने आदिवासी परिवार से मिलेंगे और उनकी समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे।
इस मौके पर डॉ विजय पंडित, श्रीचंद केशवानी, समाजसेवक मनोज तिवारी, विजय त्रिपाठी, दिलबाग सिंह, अनुबंध संस्था के सूर्यकांतजी, दिनेश सोमानी, श्याम तुलवे, अवधकिशोर बरनवाल, उदयप्रताप सिंह, प्रिया जाधव, संजय जाधव, मनीषा राव, बाबा सिंह, अरविंद जोशी, शेवाले सर, राजेश मिश्रा, कमलेश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
