नेटवर्क महानगर/मुंबई
अग्रवाल दिगंबर जैन संस्था का वार्षिकोत्सव मालाड पश्चिम के डी.जे. खेतान ऑडिटोरियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। यह संस्था समाज के उत्थान, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय, लोगों में जैन धर्म के प्रचार-प्रसार व महत्व को बढ़ाने का काम करती है।

इस अवसर पर एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में महेश दूबे, लाफ्टर चैंपियन फेम गौरव शर्मा, शायरा व अभिनेत्री लता हया व राना तबस्सुम ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायिका श्रीमती विद्या ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, एचपीसी के पूर्व चेयरमैन शशिकांत जैन सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में आशीष जैन, श्रीमती नेहा जैन, गोपाल जैन, रीता जैन, सीमा जैन, मयंक जैन, प्रवीण जैन, रमेश जैन ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के महामंत्री शरद जैन ने किया। आशीष जैन ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अतुल जैन ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
