नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 को लेकर AIMIM ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह घोषणा AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर की गई है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका को देखते हुए यह सूची राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। इससे साफ है कि AIMIM ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कमर कस ली है।
सात उम्मीदवारों के नाम?
बीएमसी चुनाव के तहत AIMIM ने मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र 171 के अंतर्गत आने वाले वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वार्ड नंबर 134 से मेहजबीं अतीक अहमद खान को महिला उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है। वार्ड नंबर 135 से खान इरशाद असलम अली, वार्ड 136 से मोहम्मद जमीर मोहम्मद मुर्तुजा कुरैशी, वार्ड 137 से शमीर रमजान पटेल और वार्ड 138 से रोशन इरफान शेख को ओबीसी श्रेणी से उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, वार्ड 139 से शबाना मोहम्मद आतिफ शेख महिला उम्मीदवार होंगी और वार्ड 140 से विजय तातोबा उबाले को SC वर्ग से टिकट दिया गया है।
