aaliyanawazuddin
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच शुरू हुई कलह अब विकराल रूप ले चुकी है। हाल ही में आलिया ने नवाजुद्दीन और उनकी मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो कि उनकी और नवाजुद्दीन की बातचीत से जुड़ा है।
इस वीडियो में नवाजउद्दीन घर के बाहर गेट पर खड़े हैं और आलिया घर के अंदर से बात कर रही हैं। उनके बीच जो भी बात हुई उसे आलिया ने रिकॉर्ड कर लिया और अब अपनी सच्चाई के तौर पर उस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में आलिया, नवाजुद्दीन पर भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसे कैप्शन के तौर पर भी बताया है।
मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे
उन्होंने लिखा- ‘मुझे एक शख्स को अपने 18 साल देने का अफसोस है, जिसकी आंखों में मेरी कोई कीमत नहीं। उनसे 2004 में मिली थी, तब हम दोनों एकता नगर, चारकोप, म्हाडा, मुंबई में लिव-इन में रहते थे। वहां पर मैं, नवाज और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी एक ही कमरे में साथ रहते थे। तब मुझे यकीन था कि वो मुझे प्यार करते हैं और मुझे हमेशा खुश रखेंगे। हमने 2010 में शादी कर ली, एक साल बाद बच्चे को जन्म दिया।
डिलीवरी के लिए बेच दिया मां को दिया हुआ फ्लैट
आलिया ने आगे लिखा- ‘मैंने अपनी मां को दिया हुआ फ्लैट डिलीवरी के लिए बेच दिया। बचे हुए पैसों से मैंने नवाज के लिए कार खरीदी, जिससे कि उन्हें बस से न जाना पड़े। अब इतने सालों बाद वह पूरी तरह से बदल गया और वह इंसान ही नहीं रहा। वह कभी अच्छा इंसान था ही नहीं। उसने कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड, एक्स वाइफ की इज्जत नहीं की और अब यह मुझे और अपने बच्चों को भी टारगेट किया है।
उन्होंने आगे लिखा- ‘अगर मुझे पता होता कि मुझे इन तकलीफों से गुजरना होगा, जिनसे मैं 12 साल से जूझ रही हूं, तो मैं किसी और के साथ चली जाती, जिसके पास कम पैसे हों। मैं इसके जैसे इंसान के साथ कभी नहीं होती, जो एक सुपरस्टार है लेकिन झूठा और चीटर है। वो दावा करते हैं कि पहले बच्चे के जन्म के बाद उसने मुझे तलाक दे दिया था, लेकिन वो तलाक के बाद भी मेरे साथ रिलेशनशिप में वापस आ गया था। हमने लिव-इन रिलेशन में रहते हुए अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। मुझे इस बारे में पता चला कि उसने कभी मुझे अपनी वाइफ माना ही नहीं, जब हमारा तलाक नहीं हुआ तब भी। कोई इंसान इतना कैसे गिर सकता है जब सारे कागजात होने के बाद भी यह साबित होता है कि मैं उनकी पत्नी हूं।
इसका असली चेहरा दिखाना चाहती हूं…
क्लिप में कही गई बातें और दिखाए गए दृश्य को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा- ‘इस वीडियो का मकसद है कि मैं इस इंसान का असली चेहरा सबको दिखा सकूं। चीटर किसी भी जाति से हो सकता है और जिसकी परवरिश अच्छी होती है वह चीटर नहीं हो सकता।
