उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

UP: बीजेपी सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली, जानें-पिता ने क्या कहा?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल आयुष को आननफानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसके मुताबिक, सांसद के बेटे ने अपने ऊपर खुद गोली चलवाई है। कौशल किशोर के बेटे पर लखनऊ में गोली चलाई गई है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आयुष सुबह करीब 2 बजे अपने साले आदर्श के साथ टहलने निकला था। इसी बीच कुछ बाइक सवार बदमाश आए और आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आयुष के साले से पूछताछ की है और उसने कबूल किया है कि आयुष ने खुद अपने ऊपर गोली चलवाई थी।
वहीं, आयुष की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हमला उनके बेटे ने खुद ही करवाया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।