ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के दहिसर में पसंद का भोजन नहीं पाने से नाराज़ कामगार ने की दोस्त की हत्या!

मुंबई: मुंबई के दहिसर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दहिसर के रावलपाड़ा इलाके में एक दोस्त ने अपने 2 दोस्तों के ऊपर महज इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसने उसके पसंद का भोजन नहीं बनाया था। जिससे नाराज होकर दोस्त ने अपने मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दहिसर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई और आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पसंद का भोजन नहीं बना पाने के कारण आरोपी ने अपने मित्र से झगड़ा किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने मित्र के सिर पर कथित तौर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बीच बचाव करने आए एक अन्य कामगार पर भी हमला किया। इस हमले में दूसरा कामगार भी घायल को गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जो कि अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
दहिसर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दहिसर पूर्व के रावलपाड़ा इलाके में राजहंस नामक बिल्डिंग का निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी बिल्डिंग के निर्माण कार्य की साइट पर तीनों दोस्त एक साथ काम कर रहे थे और एक साथ रहते थे। मंगलवार रात खराब खाना बनाने को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद तीनों सो गए, लेकिन उसी में से एक दोस्त ने इस विवाद को अपने मन में इतनी गंभीरता से ले लिया कि उसने अपने सोते हुए दोनों दोस्तों के ऊपर फावड़े से हमला कर दिया।
इस हमले से दोनों खून से लथपथ हो गए। आसपास रहने वाले लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत दोनों को लेकर अस्पताल गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इलाज के दौरान कालिया नामक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरे शख्स रविन्द्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। हमला करने के बाद आरोपी विनोद कहीं जाकर छुप गया था लेकिन पुलिस की टीम ने उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।