Lets Dance Chotu Motu - Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | Salman Khan | Yo Yo Honey Singh, Devi Sri Prasad
मुंबई: रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने हनी सिंह पर किडनैपिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का नाम विवेक रमन है, जिन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि हनी सिंह और उनके साथियों ने इवेंट ऑर्गेनाइजर का अपरहरण किया और प्रताड़ित किया है। हाल में ही हनी सिंह गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी चर्चा में थे।
मुंबई पुलिस ने बताया कि, विवेक रमन, एक इवेंट कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग, बंदी बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवेक रमन ने शिकायत में बताया है कि हनी सिंह और कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप करके मुंबई के सहार स्थित एक होटल में बंदी बनाकर रखा वहां उनसे मारपीट की गई।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार, 19 अप्रैल को मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता विवेक रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। रैपर भी इस इवेंट का हिस्सा थे। मगर पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस विवाद के बाद हनी सिंह और उनके साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया और उन्हें प्रताड़ित किया।
पीड़ित की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द हनी सिंह और उनके साथियों को गिरफ्तार करे। वहीं, पुलिस ने बताया कि वह फिलहाल, इस केस की जांच कर रही है। हनी सिंंह इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मौजूदा समय में मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपनी एल्बम 3.0 को लेकर काफी छाए हुए हैं।
हनी सिंह का ब्रेकअप और पहली शादी
हाल में ही हनी सिंह ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में थें। चर्चा थी कि हनी सिंह और गर्लफ्रेंड टीना थडानी का ब्रेकअप हो गया है। उनका ये रिलेशनशिप महज सालभर ही चल पाया। हनी सिंह तलाकशुदा हैं। पिछले साल ही उनका पूर्व वाइफ शालिनी तलवार के साथ सेटलमेंट हुआ है।
