Donald Trump news
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता। डोनाल्ड ट्रंप का यह संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले हुआ। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु युद्ध के मुहाने पर आ गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि वे हालात की गंभीरता को पूरी तरह से समझ सके।उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के साथ ट्रेड में मदद करेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने 6 मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है।
पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जो ”ऑपरेशन सिंदूर” की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन होगा। प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बनी सहमति के दो दिन बाद होने वाला है।
