devendra fadanvis news
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लगने से झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोनेगांव निपाणी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र में कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। जिसके बाद दमकल की टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और उस पर काबू पा लिया गया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूचित किया कि घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।
