पंजाब के मुक्तसर में प्राइवेट बस नहर में गिरी
नयी दिल्ली: पंजाब के मुक्तसर साहिब में मंगलवार दोपहर हुए भीषण हादसे में एक निजी बस सरहिंद नहर में नहर में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास न्यू दीप कंपनी की बस जब हादसे का शिकार हुई वह काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस नहर के किनारे लगे लोहे की ग्रिलों को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस में 55 से ज्यादा लोग सवार थे, 40 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। शाम 5 बजे तक आठ शव नहर से निकाले गये थे और करीब 8 से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नहर से निकाले गए लोगों को मुक्तसर अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं मुक्तसर के एसएसपी, सिविल प्रशासन, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी मौके पर पहुंचे। नहर में गिरी बस को क्रेन की सहायता से निकाला गया।
कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है।
प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया
बस में सवार सवारियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों को सूचना देने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका नंबर 01633-262175 है।
5 मृतकों की हुई पहचान…
परविंदर कौर पत्नी मंदर सिंह निवासी बठिंडा।
प्रीतो कौर पत्नी हरजीत सिंह निवासी गांव कट्टियांवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
मक्खन सिंह पुत्र वीर सिंह चक जानीसर, जिला फाजिल्का।
बलविंदर सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी गांव पक्का, जिला फरीदकोट।
अमनदीप कौर पुत्री जगरूप सिंह, जिला फरीदकोट।
इसके अतिरिक्त दो महिलाएं व एक पुरुष की मौत हुई है। जिनकी पहचान नहीं हुई है। मृतकों के शव सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब में रखे गए हैं।
ये लोग हुए घायल…
सुखजीत कौर पत्नी बूटा सिंह निवासी बठिंडा।
तारा सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी गांव कट्टियांवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
हरप्रीत कौर पुत्री बलविंदर सिंह, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
मनप्रीत कौर पुत्री केवल सिंह निवासी दोदा, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
तीर्थ सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
वकील सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह गांव लंडे रोडे, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
कुलवंत सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़।
जसवंत सिंह पुत्र ठाना सिंह निवासी गांव हराज, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
बीरो पत्नी पाला सिंह निवासी गांव गिद्दड़ांवाली (अस्पताल से छुट्टी मिली)
पाला सिंह पुत्र पूर्ण राम निवासी गिद्दड़ांवाली (अस्पताल से छुट्टी मिली)
गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी टिब्बी साहिब रोड, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
