मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरूणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तो वहीं दोनों राज्यों के बाद अब बीजेपी ने महराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भ्ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों चिन्चवाड और कासबा पेठ में उपचुनाव होने हैं।

महाराष्ट की चिंचवड़ सीट से बीजेपी ने अश्विनी लक्ष्मण जगताप को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी सीट कासबा पेठ से हेमंत नारायण रासने को उपचुनाव में लड़ने के लिए टिकट दिया है।
बता दें कि इस साल एक लोकसभा सीट और 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसमें पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु और लक्ष्दीप लोकसभा सीट शामिल है। सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि सभी मतों की गणना 2 मार्च को की जाएगी।
