मुंबई: टीवी एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा- शादी का झांसा देकर कई मौकों पर किया दुष्कर्म, FIR दर्ज
मुंबई: मुंबई में एक टीवी ऐक्ट्रेस से कथित तौर पर शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। ओशिवरा पुलिस स्टेशन में इस बाबत एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबर के मुताबिक, ओशिवरा पुलिस थाने में पीड़ित ऐक्ट्रेस के बयान को आधार बनाते हुए एक शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) रेप, 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखा देना), 504 (इरादतन बदनाम करने) और 323 (नुकसान पहुंचाने का प्रयास) के तहत केस दर्ज किया गया है। अपने बयान में टीवी ऐक्ट्रेस ने कहा कि शख्स ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और फिर कई मौकों पर उसका फायदा उठाया और यौन शोषण किया है।
बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह की खबरें पहले भी कई बार समाने आ चुकी हैं। जहां शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म जैसी बातें समने आईं हैं। अभी बीते दिनों ही ओशिवरा पुलिस थाने में ही एक अन्य टीवी ऐक्ट्रेस ने एक पायलट पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इस ऐक्ट्रेस ने भी अपने बयान में यही कहा कि आरोपी पायलट ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। ऐक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मिले थे।

