मुंबई: सायन-कोलीवाडा में ट्रांसजेंडर की 'बेटी' ने की खुदकुशी

मुंबई, सायन-कोलीवाडा के कालीमाता मंदिर के पास बने कमरे में रहने वाली १४ साल की कलगी ने सोमवार की सुबह अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कलगी श्री सनातन धर्म हाईस्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह एक ट्रांसजेंडर के साथ रहती थी। बताया गया है कि पहले कलगी भी ट्रांसजेंडर थी। उसकी सर्जरी कराके उसे आम लड़की बनाया गया। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं लगा है।
पुलिस के अनुसार, कलगी अनाथ थी और वह एक ट्रांसजेंडर के पास रहती थी। इसका नाम पद्मा देवी है। बताया जा रहा है कि 2006 में पद्मा देवी को मंदिर के चौखट पर कलगी नवजात रूप में मिली थी। उस वक्त कलगी भी ट्रांसजेंडर जैसी दिख रही थी। बाद में पद्मा देवी ने लाखों रुपये खर्च कर कठिन सर्जरी के बाद कलगी को ट्रांसजेंडर से सामान्य लड़की बनाया।
अंटॉपहिल पुलिस के मुताबिक, १५ दिन पहले पद्मावती एक विशेष पूजा के लिए कर्नाटक गई थी। इसी दाैरान कलगी ने आत्महत्या कर ली। शाम को तक़रीबन ५०० से अधिक ट्रांसजेंडर व स्थानिक लोग शिवाजी पार्क स्थित शमशान भूमि में कलगी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
