ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में ड्यूटी पर महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन में लगाई फांसी! पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

ठाणे: ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने मंगलवार सुबह पुलिस स्टेशन के भीतर फांसी लगा ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण बताया जा रहा है। मृतक महिला पुलिस कांस्टेबल अनीता भीमराव वाव्हल श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत तांबे के मुताबिक, अनिता सुबह 10:30 बजे पुलिस स्टेशन के महिला कक्ष में ड्यूटी पर थी। दोपहर डेढ़ बजे महिला सहकर्मी अनिता को फोन कर रही थी लेकिन कई बार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। सहकर्मी जब महिला कक्ष में गयी तो उसने अनीता को दुपट्टे के सहारे छत पर लगे पंखे पर लटका पाया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
बताया गया कि अनीता 2008 से पुलिस में थी। पति और बच्चों के साथ वर्तक नगर पुलिस क्वार्टर में रहती थी। उसकी एक बेटी दसवीं और दूसरी छठवीं में पढ़ती है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।