ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: ईद पर शख्स की चाकू मारकर हत्या! आपसी रंजिश का शक, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी के उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर के नित्यानंद नगर में एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भयानक घटना मंगलवार की रात की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरफराज नामक व्यक्ति विक्रोली के पार्क साइट का रहने वाला था। वह घाटकोपर के नित्यानंद नगर में रहने वाले अपने दोस्त के घर ईद मिलने गया था। यहां उसके दोस्त और लतीफ नामक व्यक्ति की पहले भी आपस में झगड़ें हुए थे। उसी के कारण सरफराज ने सोचा कि आज ईद के दिन मिलकर दोनों के बीच की रंजिश मिटा दी जाए और इस मामले को रफादफा कर दिया जाए। मगर जब वह वहां पहुंचा तो लतीफ ने सरफराज और उसके दोस्तों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में सरफराज काफी जख्मी हो गया, उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही घाटकोपर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को राजावाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया परन्तु हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी लतीफ को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्यवाई चालू है।