ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई: चुराने की कोशिश में निगल गया 1.1 लाख का नीलम, आंतों में फंसा, दो दिन बाद भी डॉक्टर परेशान

मुंबई: मुंबई में एक शख्स ने जूलरी की दुकान में चोरी की कोशिश की और प्लान फेल होता देख 1.1 लाख रुपये का नीलम निगल लिया। 35 साल का मोहम्मद हुसैन इनायत अली एक दुकान में पहले मंगलवार को गया और नीलम पर नजर गड़ाई। इसके बाद वह फिर दुकान पर गया और चोरी करने की कोशिश की लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने नीलम निगल लिया और भाग गया।
स्टोर के सेल्समैन किशन शर्मा ने बताया कि हुसैन रविवार को और फिर मंगलवार को उनके स्टोर पर आया। पहले उसने कीमती पत्थर देखे और उनकी कीमतें देखीं। उसने कहा कि वह 1.1 लाख रुपये का 7.15 कैरेट का नीलम खरीदना चाहता है और इसके लिए बाद में आएगा। जब मंगलवार को दोबारा पहुंचा तो फिर से वही नीलम देखने लगा। इस बार उसने नीलम चुराने की कोशिश की और जब उसने देखा के किशन ने उसे देख लिया है तो उसने नीलम निगल लिया और भाग गया।

आंतों में फंसा नीलम
शर्मा फौरन उसके पीछे भागा और शोर मचाने लगा जिससे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने हुसैन को पुलिस के हवाले कर दिया। मुलुंड पुलिस के एक ऑफिसर ने कहा, केस दर्ज करने के बाद हम उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे दवा दी लेकिन नीलम बाहर नहीं आया। जेजे अस्पताल में किए गए एक्स रे में पता चला है कि नीलम उसकी आंतों में फंसा है।