ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: लॉकडाउन के बीच मरीन ड्राइव पर भीषण कार हादसा, एक की मौत!

मुंबई: दक्षिण मुंबई में मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने मरीन ड्राइव में खड़ी हुई स्‍टेशनरी बस में टक्‍कर मार दी जिससे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी के अनुसार ये घटना बी एन सोमानी चौक के पास एस एन रोड पर हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया इस घटना में आर्यमन राजेश नागपाल और शौर्यसिंह शरद जैन दोनों की बुरी तरह घायल हो गये दोनों की उम्र 19 वर्ष बतायी गयी है। प्रेसिडेंट होटल के मालिक के पुत्र आर्यमान को हरकिशनदास अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है जबकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शौर्यसिंह शरद जैन का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस को अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है कि कार कौन चला रहा था।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में तेज रफ्तार का कहर उस सामने आया है। इस लॉकडाउन के कारण सरकार ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।
हादसा मुंबई के मरीन ड्राइव पर उस वक्त हुआ जब कुछ लोग कार में सवार हो ड्राइविंग पर निकले थे। लॉकडाउन के कारण सड़क पूरी तरह से खाली थी और कार की रफ्तार बहुत तेज थी। तेज गति के कारण कार उनका नियंत्रण बिगड़ गया कार सीधे बस से जा टकरायी। इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गयी जबकि 2 अन्य घायल हुये हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अपस्ताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक और उसका दोस्‍त मुंबई के नेपियंसी रोड के रहने वाले थे। यह हादसा मरीन ड्राइव फ्लाइओवर के 100 मीटर पहले हुआ। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन एक शख्स की मौत हो गयी, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अधिक जानकारी के लिये सीसीटीवी फुटेज को खंगाल सकती है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने लॉकडाउन उल्‍लंघनकर्ताओं से वसूला 9 करोड़ का चालान
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू हैं ऐसी स्थिति में लोग भी लॉकडाउन कर उल्‍लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वालों से अब तक चालान के रूप में 9 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। 23 मार्च से 12 मई तक मुंबई में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 18 लोगों की जान चली गई। ट्रैफिक पुलिस ने 20 मार्च से 13 मई तक लॉकडाउन के बीच मानदंडों का उल्लंघन करने वालों को चालान जारी करके 9 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, लगभग 73,735 दोपहिया सवारों को हेलमेट नहीं पहनने के लिए दंडित किया गया था, 36,248 लोगों पर सार्वजनिक आदेश की अवहेलना करने के लिए जुर्माना लगाया गया। 11,611 के पास लॉकडाउन के दौरान जारी किया गया वैध लाइसेंस नहीं था और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग के लिए 6,354 से अधिक, अधिकारी ने कहा कि कुल 2,09,188 चालान बनाए गए थे।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बीच यातायात पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न अपराधों के लिए अब तक लगभग 3,37,136 लोगों को दंडित किया गया है।अधिकारी ने यह भी कहा कि 23 मार्च और 12 मई के बीच कई दुर्घटनाओं में 18 लोग मारे गए, जबकि लॉकडाउन के दौरान 28 दुर्घटनाओं में 38 लोग गंभीर रूप से घायल हुये।