मुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

धारा144 के उलंघन के आरोप में BJP नेता सोमैया गिरफ्तार, फिर हुए रिहा, महापौर के खिलाफ दे रहे थे धरना

मुंबई: भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को सोमवार को आजाद मैदान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमैया मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सोमैया और उनके समर्थक महापौर किशोरी पेडणेकर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। राजधानी में फिलहाल धारा 144 लागू है और सोमैया को मामले में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बावजूद दोपहर एक बजे के करीब सोमैया ने अपने साथियों के साथ मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद आजाद मैदान पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
भाजपा नेता सोमैया का आरोप है कि किशोरी पेडणेकर और उनके परिवार के सदस्यों ने फर्जी कागजात के आधार पर वरली इलाके में झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के तहत घर ले लिया है। जिसमें पेडणेकर का ऑफिस है। सोमैया ने धमकी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के सामने अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर बैठ जाएंगे। सोमैया इससे पहले मुंबई महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल से मुलाकात कर पेडणेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें करते हुए कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। सोमैया ने कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत भी बीएमसी आयुक्त को सौंपने का दावा किया था।