ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

4 बजे सुबह तक फोन में विडियो देख रही थी पत्नी, पति ने कर दी गला दबाकर हत्या

मुंबई शहर के अंधेरी इलाके के एमआयडीसी में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चेतन चौगुले ने अपनी पत्नी को सुबह 4 बजे फोन चलाता देख इतना आग-बबूला हुआ कि उसकी जान ही ले ली। बाद में खुद ही जाकर थाने में आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की हत्या का आरोपी चेतन चौगुले (32) बेरोजगार और शराब का लती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी अपनी पत्नी आरती (22) से आए दिन लड़ाई-झगड़ें होती रहती थी। घटना से पहले रात में ही दोनों के बीच घर के खर्चों को लेकर झगड़ा हुआ और इसके बाद चेतन सोने चला गया।
बुधवार सुबह दोनों अपने 2 साल के बच्चे के साथ सो रहे थे। चेतन की सुबह 4 बजे आंख खुली तो उसने पत्नी को फोन में विडियो देखते हुए पाया। इसके बाद दोनों के बीच फिर लड़ाई होने लगी और गुस्से में आकर चेतन ने आरती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चेतन अपने परिवार के साथ कामगार हॉस्पिटल क्वॉर्टर्स में रहता था, जहां उसके पिता गार्ड के तौर पर नौकरी करते हैं।