ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

TV एक्ट्रेस से बलात्कार के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार…

टीवी ऐक्टर करण ओबेरॉय पर भी रेप का आरोप, गिरफ्तार

रवींद्र बडगुजर ( वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वर्सोवा)

मुंबई, यहां एक 55 वर्षीय डॉक्टर को 21 साल की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक सीरियल के लिए काम करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर 10 मई तक पुलिस कस्टडी में है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र बडगुजर ने बताया कि हमने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी एक दवा कंपनी में काम करता है। बीते हफ्ते इस मामले की शिकायत वर्सोवा पुलिस को मिली थी। इसके बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है।
शिकायत में मॉडल ने कहा है कि वह अपने दोस्त की मदद से स्किन के इलाज के लिए 2017 में डॉक्टर से मिली थी। उसकी डॉक्टर से दोस्ती हो गई और इसी बीच डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया। डॉक्टर ने कुछ अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कीं थी और उसे लेकर ब्लैकमेल करता रहा।
टीवी ऐक्टर करण ओबेरॉय पर भी रेप का आरोप
बता दें कि ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ टीवी शो के ऐक्टर करण ओबेरॉय को भी एक रेप केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण पर साल 2017 में मुंबई के ओशिवारा में एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है। ऐक्टर पर कथित रूप से एक महिला ज्योतिषी को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने रेप का विडियो बनाकर बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे पैसे की उगाही की। पुलिस ने आरोपी ऐक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करण ओबेरॉय के सपॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस
रेप और अवैध वसूली के आरोपों में गिरफ्तार किए गए टीवी ऐक्टर करण ओबेरॉय के सपॉर्ट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उनके ऊपर यह आरोप एक फैशन डिजाइनर ने लगाए हैं। मीडिया से बात करने के लिए इस मौके पर करण की बहन गुरबाणी ओबेरॉय, बेस्ट फ्रेंड पूजा बेदी, बैंड ऑफ बॉयज के मेंबर सुधांशु पांडेय, शेरिन वर्गीश, चैतन्य भोसले और सिद्धार्थ हल्दीपुर मौजूद थे।

जब करण ने बताया कि एक महिला उनका पीछा कर रही है और धमका रही है : पूजा बेदी
पूजा ने कहा कि उन्होंने कभी इस लड़की के बारे में नहीं सुना था। उन्होंने कहा, मैं करण को पिछले 15 सालों से जानती हूं और वह मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। हम एक-दूसरे की सभी रिलेशनशिप्स के बारे में भी जानते हैं लेकिन मैंने इस लड़की के बारे में कभी नहीं सुना था। यहां तक उनकी बहन भी इसके बारे में नहीं जानती थीं। जब करण ने हमें बताया कि एक महिला उनका पीछा कर रही है और उन्हें धमका रही है तब हमें इस लड़की के बारे में पता चला। इस लड़की का दावा है कि उनके पास कुछ खास ताकतें हैं। 2018 में करण इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और गार्ड से भी कहा था कि इसे बिल्डिंग के आसपास न आने दिया जाए। इसके बाद भी यह आती रहीं और करण को गिफ्ट देती रहीं। वह करण को धमकाती थीं कि अगर वह इन्हें नहीं लेते हैं तो वह इन्हें जला देंगी। सिक्यॉरिटी स्टाफ ऐसी कई घटनाओं का गवाह है। बदकिस्मती से ऐसे मामलों को रोकने के लिए देश में कोई कानून नहीं है। करण ने पुलिस में शिकायत करने, सिक्यॉरिटी स्टाफ को निर्देश देने सहित खुद को सुरक्षित रखने का हर वह तरीका अपनाया जो वह कर सकते थे। लेकिन यह अजीब ही है कि वह 2017 की इन कथित घटनाओं की इतने गंभीर आरोपों के साथ ऐसी शिकायत दर्ज कराती हैं जबकि 2018 में उनका व्यवहार बिल्कुल ही अलग था।

पूजा ने आगे कहा, जहां एक तरफ वह दावा कर रही है कि ने नशे की हालत में उनसे रेप किया वहीं दूसरी तरफ वह यह भी कह रही हैं कि उन्होंने (करण) सेक्स के लिए उनसे शादी का वादा किया था। उन्हें पहले यह खुद समझने की जरूरत है कि उन्होंने (करण) उनका रेप किया या फिर वह (लड़की) शादी के लिए उसके पीछे पड़ी थीं? उनके स्टेटमेंट में काफी विरोधाभास है।

सेक्स के लिए प्रस्ताव उस लड़की ने दिए तो यह रेप कैसे हो सकता है : पूजा बेदी
यह भी कहा गया है कि वह लड़की नए-नए नंबर से करण को टेक्स्ट मेसेज किया करती थी, जिसे हर बार ऐक्टर ब्लॉक कर देते थे। लड़की ने जो टेक्स्ट मेसेज करण को भेजे थे उनमें से 13 जनवरी 2017 को भेजा हुआ मेसेज पूजा ने पढ़कर सुनाया। इस मेसेज में लिखा गया था, ‘करण, मैं ओपन और अपफ्रंट हूं। क्या हम फ्यूचर , इमोशंस और किसी और चीज के बारे में सोचे बिना सेक्स कर सकते हैं क्योंकि मेरी बॉडी को फिलहाल इसकी जरूरत है और मैं किसी और के साथ कम्फर्टेबल नहीं। तो मुझे बताएं कि इसके बारे में आपकी क्या राय है। ‘इस मेसेज पर करण का जो जवाब था वह कुछ ऐसा था, ‘मैं फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहा। मैं अपने करियर को लेकर पहले से ही व्यस्त चल रहा हूं। करण के मेसेज से साफ है कि सेक्स के लिए प्रस्ताव उस लड़की ने दिए तो यह रेप कैसे हो सकता है?’

कानून का गलत इस्तेमाल किया गया है : शेरिन वरगीस
करण के फ्रेंड और A Band Of Boys के सदस्य शेरिन वर्गीस का कहना है कि इस मामले में जिस FIR के बाद करण को गिरफ्तार किया गया है उसे काफी सही वक्त पर दायर किया गया है। उन्होंने कहा, यह बताता है कि किस तरह से कानून का दुरुपयोग किया गया है और दूसरों को तकलीफ देकर वह इंसान किस तरह खुशी महसूस कर रहा है। आप किसी पर प्यार करने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते और इस केस में भी वन साइड लव वाला ही मामला है। वह आदमी (करण) सिर्फ इसलिए तकलीफों और मुश्किलों से गुजरेगा, क्योंकि किसी ने कानून का गलत इस्तेमाल किया है।