ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबईकरों को राहत पहुंचाने के लिए मुंबई कांग्रेस की मॉनसून आपदा प्रबंधन समिति

शुक्रवार को धारावी में नाला सफाई का मुआयना करते मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिंलीद देवड़ा, विधायक वर्षा गायकवाड, अमिन पटेल, महानगरपालिका विरोधी पक्ष नेता रवि राजा, चरणसिंग सप्रा, हुकुमचंद मेहता, कचरू यादव आदि.

मुंबई, मॉनसून में मुंबईकरों को होने वाली तमाम तरह की परेशानियों के दौरान मदद और राहत पहुंचाने के लिए मुंबई कांग्रेस ने अपनी ‘मॉनसून आपदा प्रबंधन समिति’ का गठन किया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा की पहल पर इस तरह की समिति का गठन पहली बार किया गया है। समिति में पांच कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है, जो फोन आते ही लोगों की मदद के लिए सक्रिय हो जाएंगे।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हर साल मॉनसून में मुंबईकरों को जल जमाव, खुले गटर, पेड़ गिरने, ट्रैफिक जैम, बिजली आपूर्ति खंडित होना, कचरा जमा होना, बिजली के खंभे गिरने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की दिक्कतों में मुंबईकर्स की मदद के लिए मुंबई कांग्रेस की तरफ से मॉनसून आपदा प्रबंधन समिति बनाई गई है।
जब भी किसी मुंबईकर्स को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़े, तो वे मुंबई कांग्रेस की मॉनसून आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं। समिति के सदस्य नागरिकों की शिकायत को संबंधित विभाग के अफसरों तक पहुंचाकर जल्द से जल्द शिकायत के निराकरण का प्रयत्न करेंगे।

मॉनसून आपदा प्रबंधन समिति में शामिल नेताओं और उनके सम्पर्कनं. रवी बावकर 9821032529, प्रकाश पाटणे 9820492467, ऐडवोकेट सुशील दलवी 9833854937, पूरण दोशी 9967043251 और निजामुद्दीन राईन 9322508359. देवड़ा ने कहा कि कोई भी मुंबईकर्स इन फोन नंबर पर फोन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते है।