ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: साकीनाका इलाके में एक सोसाइटी की दीवार गिरी, एक की मौत

मुंबई, भारी बारिश के बीच मुंबई के साकीनाका के चांदीवली फार्म में शुक्रवार को एक दीवार गिर पड़ी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है जबकि मलबे में दबे सभी तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
यह दुर्घटना म्हाडा की बिल्डिंग के ठीक बगल में स्थित चॉल में हुई है। बारिश के कारण चॉल में तकरीबन 5 लोग मौजूद थे। जिनमें से एक की मौत की जानकारी सामने आई है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने राहत कार्य पूरा कर लिया है।