ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहर

नितिन देसाई ने आत्महत्या के लिए खुद सजाया था मौत का सेट! ये थी उनकी आखिरी इच्छा?

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या मामले की जांच करने की घोषणा गुरुवार को विधानसभा में कही। औचित्य के तहत मुद्दा उठाते हुए भाजपा विधायक आशीष शेलार ने देवेंद्र फडणवीस से देसाई की आत्महत्या की जांच करने की मांग की। शेलार ने कहा कि इस मामले में रशेष शाह और एआरसी एडलवाइज कंपनी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए जिस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री फडणवीस ने कहा कि देसाई की आत्महत्या के मामले में सभी एंगल से जांच होगी।
फडणवीस ने कहा कि इसके आलावा देसाई के कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो को सरकार अपने कब्जे में लेगी या नहीं इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

कर्ज लिया 180 करोड़, बढ़कर हुआ 252 करोड़!
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने विधानसभा में कहा कि नितिन देसाई की आत्महत्या का मामला आकस्मिक मौत के रूप में नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले में व्यापक जांच की जरुरत है। फडणवीस ने कहा कि इस मामले की जांच भी चल रही है कि उन्होंने एनडी स्टूडियो के लिए 180 करोड़ का कर्ज लिया था। यह बढ़कर 252 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि ऐसी भी ख़बरें आई हैं कि कोई उनके स्टूडियो पर कब्जा करना चाहता था, इस मामले में भी जांच की जा रही है।

देसाई के साथ कहीं धोखधड़ी तो नहीं हुई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मांग की कि सरकार को देसाई के साथ हुई कथित वित्तीय धोखाधड़ी की जांच करनी चाहिए। साथ ही कर्जत में उनके द्वारा बनाए गए स्टूडियो को अपने कब्जे में लेना चाहिए। इस पर फडणवीस ने कहा कि देसाई ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच करते वक्त यह भी पता लगाया जाएगा कि उन्होंने कहीं आर्थिक धोखाधड़ी की वजह से तो आत्महत्या नहीं की? फडणवीस ने कहा कि देसाई ने वाराणसी में प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में भी गंगा के कई घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए काम किया था।

प्लान के साथ की आत्महत्या!
दरअसल, नितिन देसाई को फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। फिल्मी सेट डिजाइन करने वाले नितिन ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था। एनडी स्टूडियो के लिए सेट डिजाइन करने वाले एक शख्स ने बताया कि नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट डिजाइन किया था। चश्मदीदों का कहना है कि नितिन देसाई ने एक बड़ा सा धनुष बाण बनाया था। इसी धनुष बाण के बीच में नितिन देसाई ने लटककर आत्महत्या की है। वहां से पुलिस को एक टेप रिकॉर्डर भी मिला है, जिसमें उनका रिकॉर्ड सुसाइड नोट भी है। उनके शव के पास से एक कागज का टुकड़ा भी मिला था, जिसमें उनकी आखिरी इच्छा लिखी हुई थी। नितिन देसाई चाहते थे कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में हो। ये स्टूडियो उनके दिल के बहुत करीब था।

‘राजू चाचा’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, जैसी पॉपुलर फिल्मों में सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बुधवार की सुबह निधन हो गया था। उन्होंने अपने मुंबई के एनडी स्टूडियो में आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फांसी ही बताया गया है। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में ये खुलासा हुआ है कि उनकी मौत की वजह फांसी है।
अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुसाइड करने से पहले नितिन देसाई ने एक ऑडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें चार लोगों के नाम का जिक्र होने की खबर सामने आई है। रायगढ़ पुलिस को आर्ट डायरेक्टर के मोबाइल से एक ऑडियो क्लिप मिला है।
फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है। उनके स्टाफ ने ये दावा किया है कि नितिन देसाई मंगलवार की रात को दिल्ली से मुंबई लौटे थे, जहां वो करीब ढाई बजे अपने कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो पहुंचे। नितिन देसाई के निधन से बॉलीवुड जगत सदमे में है। उनके निधन से बॉलीवुड सितारों को भी गहरा सदमा लगा था। हेमा मालिनी, बोमन इरानी सहित तमाम सितारों ने आर्ट डायरेक्टर के निधन पर शोक जताया था। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नितिन के टच में रहती थीं शिल्पा शिंदे
‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कहा- ‘मैं आज कर्जत जाने वाली थी। मैंने कर्जत में जब प्रॉपर्टी खरीदीं, उस दौरान नितिन दादा ने मुझे बहुत सपोर्ट किया था। क्योंकि वो वहीं से थे। मैं अभी तक इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वो इंस्पिरेशन थे। उन्होंने अपने करियर में ऊंचाइयां छूई थी। हम हमेशा टच में रहते थे। मैं जब भी कर्जत जाती थी, तो उनसे जरुर मिलती थी’।

इन फिल्मों के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
डा. बाबा साहेब अंबेडकर (1999)

हम दिल दे चुके सनम (2000)

लगान (2002)

देवदास (2003)