ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मकान पर गिरा कचरे का ढेर, 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंबई के उपनगर कुर्ला की झुग्गी बस्ती में एक घर के ऊपर कचरे का ढेर गिरने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक घर पर कचरे का इतना भारी ढेर गिरा कि उसकी छत ही गिर गई और एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई।
बुधवार सुबह हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, यह झुग्गी बस्ती उस पहाड़ी के नीचे स्थित है, जहां लोग कूड़ा-कचरा जमा करते हैं। बुधवार को कचरे का ढेर नीचे के एक घर पर गिर गया।
कचरे के वजन से घर ढह गया और 48 वर्षीय अब्दुल कुरैशी और 65 वर्षीय राहेमादी घायल हो गए। वृद्धा राहेमदी को बचा लिया गया अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को एक निकट के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने अब्दुल कुरैशी को मृत घोषित कर दिया।